जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जनता की आवाज बन चुकी है भाजपा - मीना चौबे

चंदौली जिले के चहनिया कस्बा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में शनिवार को भाजपा की एक कामकाजी बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। 

 
चहनिया में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह 

चंदौली जिले के चहनिया कस्बा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में शनिवार को भाजपा की एक कामकाजी बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। 

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मीना चौबे ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।  उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनहित में कार्य करते हुए आमजन की आवाज बन चुकी है। वहीं उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को भगवा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर प्रदेश ही नहीं देश में विकास का कार्य किया है। गरीबों को मुफ्त राशन,आस्था से जुड़े मंदिरों का कायाकल्प, निशुल्क गैस सिलेंडर, सड़कों का विकास आदि कई योजनाओं का विकास हुआ है। 

विशिष्ट अतिथि विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सतीश पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर लगातार जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने वाली केंद्र व राज्य सरकार कार्य करती है। 


इस मौके पर योगेंद्र नाथ ओझा, अरविंद पाण्डेय, राजेश सिंह, बिरेन्द्र प्रताप तिवारी, जय प्रकाश सिंह, श्याम सुंदर मौर्या, पप्पू सिंह, गोपाल राजभर, सजंय मिश्रा उपस्थित थे। संचालन आनन्द सिंह ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*