जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

टेकापुर निवासी बीएसएफ जवान राजेन्द्र राम का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

टेकापुर निवासी 50 वर्षीय बीएसएफ जवान राजेन्द्र राम की रविवार को सुबह राजस्थान जैसलमेर से त्रिपुरा जाते समय ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने पर निधन हो गया था। सोमवार देर शाम जवान का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
 

बीएसएफ जवान राजेन्द्र राम का शव पहुंचा घर

परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

 सम्मान के साथ बीएसएफ के जवानों और ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार

चंदौली जिले के टेकापुर निवासी 50 वर्षीय बीएसएफ जवान राजेन्द्र राम की रविवार को सुबह राजस्थान जैसलमेर से त्रिपुरा जाते समय ट्रेन में अचानक तबीयत खराब होने पर निधन हो गया था। सोमवार देर शाम जवान का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बलुआ घाट पर जवान का गार्ड आफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव निवासी स्व. कुब्बा राम के दो पुत्र राजेन्द्र राम और रविन्द्र राम है। राजेन्द्र राम बीएसएफ के 154 बटालियन राजस्थान जैसलमेर में तैनात थे। राजेन्द्र राम के तीन पुत्र अभयकांत, शशिकांत और श्रीकांत है। शशिकांत भी बीएसएफ जवान बीएसएफ का जवान है। शनिवार को राजेन्द्र राम देर शाम जैसलमेर से अपने बटालियन के साथ त्रिपुरा के लिये ट्रेन से जा रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने पर उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

वही भारत माता की जय, बंदे मातरम का नारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में नौजवान व ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बलुआ घाट पर गार्ड ऑफ आनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी शांति देवी पुत्री अमृता सहित बेटों का रोते रोते बुरा हाल है। 

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, निठोहर सत्यार्थी, सोनू, संतोष यादव, संजीव कुमार, अरूण रत्नाकर, गिरजेश दादा, भाईराम सहित अन्य ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*