जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंडल में प्रथम: चहनियां इंटर कॉलेज के दो सगे भाइयों ने किया कमाल

चंदौली के खण्डवारी देवी इंटर कॉलेज के दो सगे भाई सचिन और सहर्ष शर्मा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है।
 

 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 खण्डवारी देवी इंटर कॉलेज के सचिन और सहर्ष सम्मानित

खण्डवारी कॉलेज के छात्रों का कमाल

मंडल में आलओवर फर्स्ट आए कॉलेज के छात्र-छात्राएं

चंदौली जिले के चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज के दो सगे भाई सचिन शर्मा और सहर्ष शर्मा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में मंडल में आलओवर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रौशन किया है। बुद्धवार को मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन संस्था के संस्थापक प्रबन्धक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने दोनों छात्रों को सम्मानित करते हुए साधुवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Debate Competition, School Achievement, Chahaniya College
विजेता बच्चों के साथ प्रबंधक व कॉलेज के लोग

 क्वींस कॉलेज में मारी बाज़ी, प्रदेश के लिए चयन
सोनहुला गांव के रहने वाले सरयू प्रसाद (जो ओरवा दिनदासपुर में प्राथमिक विद्यालय पर अध्यापक हैं) के इन दोनों पुत्रों का चयन ग्रामीण तथा शहरी (सम्पूर्ण) वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तर पर हुआ था। दोनों भाईयों ने वाराणसी स्थित क्वींस कालेज में 7 नवम्बर 2025 को आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सचिन शर्मा ने पक्ष में और सहर्ष शर्मा ने विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हुए आलओवर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी दोनों ने मंडल में प्रतिभाग किया था, लेकिन तब वे सफल नहीं हो पाए थे। इस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद इनका चयन प्रदेश स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए हो गया है।

कानपुर में होगी अगली प्रतियोगिता
ये दोनों छात्र अब 5 दिसम्बर को कानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इंटर कॉलेज के प्रांगण में बच्चों को आशीर्वाद देते हुए, संस्थापक प्रबन्धक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रदेश में अव्वल आने पर उन्हें पुनः सम्मानित करने और प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सुनील सिंह, सुशील पाण्डेय, डॉ. आनन्द प्रकाश मिश्र, रितेश सिंह, अंकित त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, अम्बरीष उपाध्याय आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*