जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चलो चंदौली अभियान की जनचौपाल, दी गयी योजनाओं की जानकारी

मौके पर मुख्य अतिथि सकलडीहा उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी।
 

शेरपुर सरैया गांव में जनचौपाल कार्यक्रम

एसडीएम मनोज पाठक ने किया स्टालों का निरीक्षण

ग्राम प्रधान कमली देवी ने की महिलाओं की गोद भराई 


चंदौली जिले के चहनिया ब्लॉक में चलो चन्दौली अभियान के तहत जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड क्षेत्र के शेरपुर सरैया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

chalo chandauli

मौके पर मुख्य अतिथि सकलडीहा उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों का अन्नप्रासन्न, महिलाओं सकी गोद भराई कार्यक्रम में शिरकत की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी । वहीं पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, आजीविका मिशन, वन विभाग, कृषि विभाग, कौशल मिशन, आयुर्वेदिक विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग , शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग  आदि के द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया।

chalo chandauli

 इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने कहा कि चलो चंदौली जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल से सीधे गांवों में लोगो को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लोगों को लाभ जानने व लेने का मौका मिला है। इसकी जानकारी बहुत लोगों को नहीं हो पा रही थी। ग्राम पंचायतों में  में अलग-अलग  दिनांकों पर चलो चंदौली जनचौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसका लाभ भी मिल रहा है। जिससे योजनाओं की जानकारी लेने के लिए अब किसी अधिकारी व कर्मचारियों के यहां चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 

chalo chandauli
 इस दौरान  मनोज सिंह,  अपर जिला सहकारी अधिकारी,  सहकारिता विभाग,  प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र विक्रम सिंह, बृजकिशोर यादव शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक शाखा चहनिया, अशोक यादव सचिव ,  ग्राम पंचायत अधिकारी विद्या यादव, आंनद यादव, ग्राम प्रधान कमला देवी, बनफल यादव , मारूफ पुर चौकी प्रभारी दिनेश पाल, अभिनव गुप्ता, डा रामानंद उपाध्याय, पशु चिकित्सा अधिकारी डा मनोज यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश चतुर्वेदी, आपूर्ति विकास अधिकारी अमित द्विवेदी, सीडीपीओ मीना गुप्ता, सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन तकनीकी सहायक दीनानाथ यादव ने किया।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*