बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के अंतिम विधायक सुशील सिंह का ऐलान, बोले- अगले साल लगवाएंगे बाबा की विशाल प्रतिमा
अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव के तीसरे दिन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रामगढ़ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लिया और घोषणा की कि अगले वर्ष धाम में बाबा की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा।
बाबा कीनाराम 427वां जन्मोत्सव समापन समारोह
विधायक सुशील सिंह ने किए बाबा के दर्शन
रामगढ़ में लगेगी बाबा की विशाल प्रतिमा
अघोरेश्वर बाबा कीनाराम धाम का विकास कार्य
रामगढ़ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चंदौली जिले के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी की जन्मस्थली पर चल रहे 427वें जन्मोत्सव समारोह के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पहुंचे। उन्होंने मठ में बाबा कीनाराम जी के चरणों में माथा टेककर पुष्पमाला अर्पित की। इसके बाद उन्होंने हवन-पूजन में भाग लिया और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
बाबा की महिमा अपार, बेहतर समाज के लिए हुआ अवतार
समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम जी की महिमा अपार और अपरंपार है। उन्होंने एक बेहतर और समरस समाज की स्थापना के लिए अवतार लिया था। बाबा के दर्शन और आशीर्वाद से हर श्रद्धालु की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विधायक ने कहा कि जब वह पहली बार चंदौली आए थे, तभी से बाबा कीनाराम जी के प्रति उनकी अटूट आस्था जुड़ी हुई है। रामगढ़ की पावन धरती के कण-कण में बाबा की कृपा और आस्था समाई हुई है।
अगले वर्ष लगेगी बाबा कीनाराम जी की विशाल प्रतिमा
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा कीनाराम जन्मस्थली के विकास में बाबा गौतम राम जी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बने भव्य सभागार के निर्माण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा योगदान रहा है। प्रदेश सरकार जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। इसके साथ ही विधायक ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष बाबा कीनाराम जी की जन्मस्थली पर उनकी एक विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा।
समारोह में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, सूर्यनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, संदीप सिंह फौजी, प्रेम पाठक, कुलदीप वर्मा, राजेश सिंह, आशुतोष सिंह मिंटू, अशोक सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप यादव और दिनेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह के मंच का सफल संचालन धनंजय सिंह और राजेंद्र पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







