जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बाढ़ की आहट से चंदौली प्रशासन अलर्ट, मारुफपुर पहुंचे मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिए 24 घंटे निगरानी के आदेश

चंदौली में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मारुफपुर बाढ़ चौकी और गंगा घाट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर राहत सामग्री और सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।

 
 

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का बाढ़ क्षेत्र दौरा

मारुफपुर बाढ़ चौकी और घाट का निरीक्षण

आपदा से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट

24 घंटे निगरानी के दिए सख्त निर्देश

राहत शिविरों और नावों की व्यवस्था पूरी

चंदौली जिले में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मारुफपुर स्थित बाढ़ चौकी और गंगा किनारे घाटों पर जाकर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बढ़ाया ढांढस
निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। किसी भी ग्रामीण को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार और प्रशासन हर स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।

राहत शिविरों, दवाओं और चारे के अग्रिम इंतजाम
मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ आने से पहले ही सभी एहतियाती कदम उठा लिए जाएं ताकि जन-धन की हानि को पूरी तरह रोका जा सके। उन्होंने 24 घंटे निगरानी रखने, राहत शिविरों को सक्रिय करने, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त दवाइयाँ, नावें और पशुओं के चारे का अग्रिम प्रबंध सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

चौबीसों घंटे रखी जा रही नजर
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। निरीक्षण में एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*