जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा ग्राम सचिवालय बना कूड़े का डिब्बा, प्रधान बोले- अधिकारी नहीं सुन रहे, आप खुद करो DM से शिकायत

सकलडीहा तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहाँ के ग्राम सचिवालय में कूड़े का अंबार लगा है। प्रधान का कहना है कि अधिकारी सुन नहीं रहे हैं, इसलिए जनता खुद आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराए।

 
 

सकलडीहा ग्राम सचिवालय में कूड़े का अंबार

12 हजार आबादी पर सिर्फ एक सफाईकर्मी

एक साल से गायब हैं सफाई कर्मचारी

प्रधान ने कहा- आईजीआरएस पर करें शिकायत

बीडीओ और एडीओ पंचायत ने साधी चुप्पी

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील का मुख्यालय और यहाँ का मुख्य बाजार सकलडीहा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। इस महत्वपूर्ण जगह पर तहसील स्तर के बड़े अधिकारी और पुलिस के डिप्टी एसपी (DSP) बैठते हैं। इसके अलावा जिले का डायट (DIET), सकलडीहा इंटर कॉलेज और सकलडीहा डिग्री कॉलेज भी यहीं स्थित है। इस वजह से यहाँ हर दिन आस-पास के दर्जनों गांवों से हजारों लोग सरकारी काम, बाजार में खरीदारी करने और छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। लेकिन इतने वीआईपी इलाके के ग्राम सचिवालय में ही आज कूड़े का अंबार लगा हुआ है।

chandauli-news-sakaldiha-gram-panchayat-garbage-issue-pradhan

सालों से गायब हैं सफाईकर्मी
सकलडीहा ग्राम सभा में पिछले एक साल से कोई भी सफाईकर्मी काम के लिए नहीं आया है। गाँव में गंदगी का यह आलम है कि लोग जहाँ जगह पाते हैं, वहीं कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। जब इस बदहाली को लेकर ग्राम प्रधान से बात की गई, तो उन्होंने अपनी लाचारी जाहिर की। प्रधान ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी लोग मिलकर मुख्यमंत्री के आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि ऊपर बैठे बड़े अधिकारी हमारी बात सुनने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं।

12 हजार की आबादी पर सिर्फ एक कर्मी
ग्राम प्रधान ने बताया कि इस ग्राम सभा में 6000 से ज्यादा वोटर हैं और यहाँ की कुल आबादी लगभग 12000 के पार है। इतने बड़े गाँव में सफाई व्यवस्था संभालने के लिए सिर्फ एक सफाईकर्मी तैनात किया गया है, और वह भी कभी-कभी काम पर नहीं आता है। प्रधान का आरोप है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने ब्लॉक के बीडीओ (BDO) और एडीओ (ADO) पंचायत से भी गुहार लगाई, लेकिन वे भी कुछ सुनने या करने को तैयार नहीं हैं। इस दुर्दशा को लेकर स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*