जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अलीपुर में छिपा बैठा था 26 साल का राजन उर्फ परदेशी, ऐसे दबोचा गया

चंदौली की सकलडीहा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी राजन उर्फ परदेशी को हरियाणा के गुरुग्राम से दबोच लिया है। पुलिस टीम आरोपी को चंदौली लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 
 

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम से हुई गिरफ्तारी

सकलडीहा पुलिस टीम को मिली कामयाबी

आरोपी पर बढ़ीं कई संगीन धाराएं

विधिक कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी

चंदौली जिले के सकलडीहा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई की गई है।

हरियाणा के गुरुग्राम से दबोचा गया आरोपी
थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मुक़दमे में नामजद 26 साल के आरोपी राजन उर्फ परदेशी को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अलीपुर (थाना भौंडसी) से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से चंदौली के भलेहटा गांव का रहने वाला है।

मुकदमे में बढ़ाई गईं कई संगीन धाराएं
यह कार्रवाई थाना सकलडीहा पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 के तहत की गई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)M और 5L/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की बढ़ोतरी की है।

आरोपी को चंदौली लाकर कार्रवाई शुरू
पकड़े गए आरोपी राजन उर्फ परदेशी को पुलिस टीम नियमानुसार हरियाणा से जनपद चंदौली लेकर आ गई है। यहाँ स्थानीय थाने पर उसके खिलाफ आगे की कानूनी और विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कामयाब ऑपरेशन में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के साथ कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*