जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मासूम बाल-बाल बचा

चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में खोर गांव निवासी दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल का मासूम बाल-बाल बच गया।
 

 सकलडीहा के गौसपुर गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरे
पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने दोनों को रौंदा
अंजित गुप्ता और दीपक विश्वकर्मा की मौके पर मौत                                                                                                                                                                                               
डेढ़ साल का मासूम बच्चा हादसे में बाल-बाल बचा

चंदौली। जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र में गौसपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर मौजूद डेढ़ साल का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया।

पिकअप की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने रौंदा

मिली जानकारी के अनुसार, गौसपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवक जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो दोनों युवकों को कुचलते हुए निकल गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बेटे को दवा दिलाने जा रहे थे अंजित

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान खोर गांव निवासी अंजित गुप्ता (34) और दीपक विश्वकर्मा (28) के रूप में हुई है। बताया गया कि अंजित अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को दवा दिलाने के लिए कमालपुर जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके पिता की मौत हो गई।


दो युवकों की मौत से गांव में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही खोर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही हादसे में दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*