जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

महिला से छेड़खानी और जानलेवा हमला करने वाला गणेश राम गिरफ्तार, सकलडीहा पुलिस ने भेजा जेल

चंदौली की सकलडीहा पुलिस ने बाजार से लौट रही महिला के साथ छेड़खानी करने और विरोध पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी गणेश राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 

सकलडीहा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला से छेड़खानी और हत्या के प्रयास का मामला

खडेहरा गांव से पकड़ा गया 22 वर्षीय आरोपी

पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

चंदौली जिले की सकलडीहा थाना पुलिस ने एक महिला के साथ असभ्य व्यवहार करने और विरोध करने पर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

बाजार से लौटते वक्त महिला पर किया था हमला
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:00 बजे जलालपुर गांव की रहने वाली पीड़िता शकुंतला देवी बाजार से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में खडेहरा गांव के रहने वाले गणेश राम ने उनके साथ छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ था गंभीर मुकदमा
घटना के बाद पीड़िता ने 21 सितंबर 2026 को सकलडीहा थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (छेड़खानी) और धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

खडेहरा गांव से पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 27 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 22 वर्षीय अभियुक्त गणेश राम को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा जेल
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय, चंदौली के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उप-निरीक्षक दिनेश राम और कांस्टेबल प्रश्विन दुबे शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*