जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा में सरकारी जमीन पर कब्जे की बड़ी साजिश नाकाम: एसडीएम के आदेश पर ढहाया गया अवैध निर्माण

चंदौली के सकलडीहा तहसील स्थित ओनावल गांव में सरकारी आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को प्रशासन ने विफल कर दिया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माण को हटवा दिया।

 
 

ओनावल गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा विफल

अवैध तरीके से दीवार में खोला गया था दरवाजा

एसडीएम के सख्त निर्देश पर हुई संयुक्त कार्रवाई

अतिक्रमणकारियों को सामान हटाने की 24 घंटे की मोहलत

सरकारी भूमि पर अवैध ढांचा ढहाकर स्थिति बहाल।

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा ओनावल में मंगलवार (31 मार्च 2026) को सरकारी आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे की एक बड़ी कोशिश को जिला प्रशासन ने नाकाम कर दिया। कुछ दबंगों द्वारा आबादी की बेशकीमती भूमि को हड़पने के उद्देश्य से किए जा रहे निर्माण कार्य पर उपजिलाधिकारी (SDM) के आदेश के बाद 'सर्जिकल स्ट्राइक' की गई।

खिड़की की जगह खोल दिया था दरवाजा
मामले के अनुसार, विवादित सरकारी भूमि के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने पहले दीवार की खिड़की के स्थान पर अवैध रूप से दरवाजा खोलकर अंदर आने-जाने का रास्ता बना लिया था। धीरे-धीरे इस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से अस्थायी ढांचा खड़ा कर दिया गया और वहाँ वास, गोबर व अन्य सामान रखकर जमीन को घेरने का प्रयास किया गया। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

संयुक्त टीम ने मौके पर की सख्त कार्रवाई
जमीन कब्जे की सूचना मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल ओनावल गांव पहुँची। मौके पर जाँच के दौरान अवैध अतिक्रमण की पुष्टि हुई। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध रूप से खोले गए खिड़की और दरवाजे को तुरंत बंद करा दिया और भूमि को पुनः उसकी पूर्व स्थिति में बहाल कर दिया।

अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम
प्रशासन ने मौके पर मौजूद संबंधित लोगों को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि सरकारी जमीन पर रखा गया गोबर, वास और अन्य सामान 24 घंटे के भीतर हटा लिया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में जमीन खाली नहीं की गई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*