बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल देखकर SDM हुए भावुक, कहा- राजस्व टीम घर-घर जाकर लेगी नुकसान की रिपोर्ट
सकलडीहा में धान की फसल बर्बाद
SDM ने दिए डोर-टू-डोर सर्वे के आदेश
SDM कुंदन राज कपूर ने किसानों को दिया उचित मुआवजे का आश्वासन
लेखपालों को घर-घर जाकर लेना होगा बर्बाद फसल का आंकड़ा
चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील के उप जिलाधिकारी (SDM) कुंदन राज कपूर ने शनिवार को बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसलों का कई गांवों में मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानों की तैयार फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान बड़े पैमाने पर परेशान दिखाई दे रहे हैं।
SDM कुंदन राज कपूर ने तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर खेतों का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि लगातार बारिश होने के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलें गिरकर अब सड़ने लगी हैं।
किसानों के इस गंभीर आर्थिक नुकसान को देखते हुए, उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर भावुक भी हुए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि राजस्व कर्मी डोर-टू-डोर संपर्क कर बर्बाद फसलों की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने मौके पर ही राजस्व टीम को डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पात्र किसानों को सरकार के नियमानुसार उचित मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी। SDM ने यह भी कहा कि किसी भी पात्र किसान को मुआवजा पाने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








