जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सीतापोखरी बाजार में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, 'व्यापारी एकता जिंदाबाद' के नारों से गूंजा क्षेत्र

सीतापोखरी बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

 
 

सीतापोखरी बाजार में भव्य शपथ ग्रहण

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने दिलाई शपथ

व्यापारी एकता और सुरक्षा पर जोर

भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का योगदान

सैकड़ों व्यापारियों ने लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले सोमवार, 10 अगस्त की शाम सीतापोखरी बाजार में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बेहद धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय व्यापारियों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। जैसे ही व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि अपने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान "पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी हैं" और "व्यापारी एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा।

chandauli-sitapokhari-vyapar-mandal-oath-taking-ceremony-news

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम की शुरुआत में सीतापोखरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव और उनकी टीम ने मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर मंच पर स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने सीतापोखरी के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ हुंकार
व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जिले के सभी छोटे-बड़े बाजारों के व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक अधिकार के लिए व्यापार मंडल को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "बाजारों में व्यापारियों का शोषण करने वाले चाहे कोई अधिकारी हों या अराजक तत्व, डरने की जरूरत नहीं है। एकजुट होकर डटकर सामना करें और गुंडई करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें।"

उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी राष्ट्र का करदाता है और देश के विकास में अहम योगदान देता है। देश के व्यापारियों ने भारत को दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मदद की है, इसलिए व्यापारियों को सम्मान और सुरक्षा मिलना ही चाहिए।

chandauli-sitapokhari-vyapar-mandal-oath-taking-ceremony-news

जिले के 22 बाजारों में मजबूत हो रहा संगठन
कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष के जनसंपर्क से व्यापारियों का अपार समर्थन मिल रहा है और सुरक्षा बैठकों के जरिए समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी और जिला महामंत्री महमूद आलम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आज जिले के 22 से अधिक बाजारों में संगठन मजबूती के साथ खड़ा है और अधिकारियों के सामने मुखरता से समस्याएं रखकर उनका निस्तारण कराया जा रहा है।

सैकड़ों व्यापारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला मंत्री गोपाल उर्फ पिंटू यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गुलाब साहू, सतीश गुप्ता, बिरजू अग्रहरि, भानु यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, राजीव अग्रहरि, प्रदीप कुमार, सीके राहुल, अजहर खान सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*