जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भोजापुर पुलिस लाइन अपडेट: SP ने ईंट से ईंट लड़ाकर देखी क्वालिटी, औचक निरीक्षण में गुणवत्ता पर दिया जोर

चंदौली के भोजापुर में बन रही नई पुलिस लाइन का पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों को परखते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि समय सीमा में काम पूरा करें।

 

भोजापुर निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण

निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन

निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

एसपी आकाश पटेल का कड़ा रुख

मानकों की गहनता से समीक्षा

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार, 30 अप्रैल को भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे लावलस्कर के साथ निर्माण स्थल का भ्रमण कर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। एसपी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्रियों और तय मानकों का गहराई से अवलोकन किया।

IMage

गुणवत्ता और मानकों पर सख्त निर्देश

Image


पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि पुलिस लाइन का उपयोग जल्द शुरू हो सके। एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से सीधा संवाद कर अब तक हुए कार्य की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक सुधार हेतु बिंदुवार दिशा-निर्देश जारी किए।

Image

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे आलाधिकारी
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक (सदर)  अनंत चंद्रशेखर, प्रतिसार निरीक्षक और पुलिस विभाग के अन्य प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को भी तकनीकी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। भोजापुर पुलिस लाइन का यह प्रोजेक्ट जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*