SP Akash Patel Action: कार्य के प्रति लापरवाही पर SP चंदौली की सख्त कार्रवाई, धानापुर के अतिरिक्त निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श निलंबित, विभागीय जांच के आदेश, जनसुनवाई और गश्त में नहीं लेते थे भाग
चंदौली SP आकाश पटेल ने धानापुर के अतिरिक्त निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया, जनसुनवाई, शांति व्यवस्था ड्यूटी और गश्त में लापरवाही, CO सकलडीहा की आख्या पर विभागीय जांच के आदेश।
SP चंदौली की सख्त कार्रवाई
निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श निलंबित
धानापुर अतिरिक्त निरीक्षक निलंबन
जनसुनवाई गश्त में लापरवाही
विभागीय जांच के आदेश
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से लापरवाही एवं उदासीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना धानापुर पर अतिरिक्त निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त सलील स्वरूप आदर्श द्वारा कार्य सरकार में रुचि न लेने, उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों के अनुपालन में थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में जनसुनवाई हेतु उपस्थित न रहने, शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं सायंकालीन गश्त में प्रतिभाग न करने तथा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का मामला संज्ञान में आया।
CO सकलडीहा की आख्या पर कार्रवाई
उक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा की आख्या दिनांक 04 नवंबर 2026 के आधार पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि निरीक्षक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में जनसुनवाई में न बैठना आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना माना गया। इसके साथ ही शांति व्यवस्था ड्यूटी और सायंकालीन गश्त में भी भाग न लेने से थाना क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे थे।
क्या है आरोप?
- कार्य में रुचि न लेना
- उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करना
- थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में जनसुनवाई में उपस्थित न रहना
- शांति व्यवस्था ड्यूटी में भाग न लेना
- सायंकालीन गश्त में प्रतिभाग न करना
- पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही
इन सभी बिंदुओं को गंभीर लापरवाही मानते हुए SP ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली का संदेश
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कर्तव्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोरतम विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
SP आकाश पटेल की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







