जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: छात्राओं को किया गया जागरूक

छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम जैसी सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
 

लोकनाथ महाविद्यालय में हुआ महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश

छात्राओं को बताया गया स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्व

चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र स्थित लोकनाथ महाविद्यालय रामगढ़ में महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार “संकल्प” कार्यक्रम के अंतर्गत यह विशेष अभियान संचालित हुआ, जिसका उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा।

women-health-awareness

कार्यक्रम में मां दुर्गा पाली क्लिनिक रामगढ़ के डॉ. सूर्यकांत कुशवाहा, डॉ. शिवानी मौर्या, डॉ. मिथिलेश शर्मा और संचालक रामकृपाल सिंह द्वारा छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन से जुड़ी अहम जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि महिलाएं नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर अनेक बीमारियों से बच सकती हैं।

women-health-awareness

साथ ही छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम जैसी सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं न केवल सशक्त बन सकती हैं बल्कि अपने समाज में जागरूकता का प्रसार भी कर सकती हैं।

इस अवसर पर धनंजय सिंह, डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा, श्री प्रकाश सिंह, रितेश कुमार गुप्ता, बिंदू श्रीवास्तव और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दें ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*