जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खूब पकड़े जा रहे हैं सकलडीहा पीजी कॉलेज में नकलची, आज भी 9 छात्र-छात्राएं रस्टीकेट ​​​​​​​

सकलडीहा पीजी कॉलेज में B.Ed. प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर की द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते समय विद्यालय की आंतरिक उड़ाका दल ने फिर बड़ी कार्रवाई की है।
 

B.Ed के 9 छात्रों पर हुई कार्रवाई

नकलचियों के पकड़े जाने से मचा हड़कंप

जानिए क्यों की जा रही है नकलचियों पर सख्ती  

 

चंदौली जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में B.Ed. प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर की द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते समय विद्यालय की आंतरिक उड़ाका दल ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। कुल 9 छात्र-छात्राओं को पकड़ते हुए रस्टीकेट कर दिया है। इस कार्यवाही से नकलची छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। 

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की चल रही है। परीक्षा के दूसरे प्रश्न पत्र के दौरान केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में आंतरिक  उड़ाका दल ने संगठन तलाशी लेते हुए नौ छात्र-छात्राओं को अनुचित साधन का प्रयोग करते समय रंगे हाथ पकड़ लिया और सभी के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमावली के अनुसार रस्टीकेशन की कार्यवाही की गई।

 इस संबंध में प्रधानाचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सकलडीहा पीजी कॉलेज पर अपने कॉलेज के अतिरिक्त बी.एड के तीन कॉलेज का सेंटर आया हुआ है। इसमें यमुना शिक्षण संस्थान के के साथ-साथ अधिक बच्चे बिहार के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अधिकांश बच्चे नकल के सहारे बी.एड की डिग्री हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लेकिन चेकिंग व सतर्कता से नकल यहां संभव नहीं है। इसी कारण नकल करने के लिए अनुचित साधन का प्रयोग करते समय पहले प्रश्न पत्र में 21 छात्र छात्राओं के साथ दूसरी प्रश्न पत्र में आज नौ छात्र-छात्राओं को रस्टीकेट किया गया है।

प्रधानाचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि अब भी जो छात्र-छात्राएं अनुचित साधन का प्रयोग कर परीक्षा देने की कोशिश करेंगी, उसके साथ रस्टीकेशन की कार्यवाही की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*