जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

डाला छठ पर व्रती महिलाओं ने दिया सूर्य को दिया अर्घ्य, बलुआ पश्चिम वाहिनीं घाट गंगा में छठ पूजन संपन्न

वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर गंगा में चक्रमण करते रहे। घाट स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गंगा घाट पर कैम्प लगाकर में मौजूद रही ।
 

बलुआ पश्चिम वाहिनीं घाट गंगा पर छठ पूजा की धूम

पूजा अर्चन करतीं व्रती महिलाओं ने की मंगलकामना

घाट पर चौकस दिखा प्रशासन

चहनियां चौराहे पर लगा रहा जाम

चंदौली जिले में छठ महापर्व पर गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां गंगा तट  सहित क्षेत्र के नदी सरोवर व तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।   महिलाओं ने डूबते भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया । पुलिस की चुस्त दुरुस्त ब्यवस्था रही। यह अलग बात है कि बलुआ व चहनियां  में घंण्टों जाम लगा रहा। वहीं मौके पर एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर गंगा में चक्रमण करते रहे। घाट स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गंगा घाट पर कैम्प लगाकर में मौजूद रही ।

 balua ganga ghat
                 
डाला छठ में हर वर्ष लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। गुरुवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी के तट पर हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं छठ गीत " कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, सेविले चरण तोहर हे छठी मईया महिमा तोहरो अपार" आदि गाते हुए गंगा तट पर पहुंचे।

 क्षेत्र के महड़ौरा, कांवर,पकड़ी, बिशुपुर, महुआरी, सराय, बलुआ, महुअर,हरधन जुड़ा, पुराविजयी,पुरागनेश सोनबरसा, टांडाकला , हसनपुर तीरगांवा , बड़गावा,नादी निधौरा ,सहेपुर,आदि जगहों पर मां गंगा  के घाटों व गांवो के सरोवर  पर छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ब्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया ।

 balua ganga ghat

दर्जनों लोग गाजे बाजे व डिजे बजाते हुए गंगा तट पर पहुंचे । कुछ महिलायें दण्डवत होकर घाट पर पहुंची। बलुआ घाट पर हजारों की भीड़ को कंट्रोल करने के उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रघुराज, बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। वहीं घाट पर कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंटी रोमियो, महिला पुलिस ,स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी रही।

गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के नेतृत्व में वालेंटियर लोगो की मदद करने व खोया पाया केंद्र सूचना से लोगो को आगाह कराते रहे । एनडीआरएफ की टीम गंगा नदी में चक्रमण करते रहे । जिला पंचायत द्वारा लाइट,खोया पाया केंद्र,साउंड की व्यवस्था  किया गया था । पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा गंगा में रस्सा लगाया गया था जिसके दायरे में महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। यह अलग बात है कि गंगा घाट पर जाने वाले रास्तों पर जाम लगा रहा । दोपहर में चहनियां चौराहा पर घंटों जाम लगा रहा जहां प्रशासनिक व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त नजर आयी। बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला और पुनः आवागमन चालू हो पाया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*