CO कृष्ण मुरारी शर्मा को मिली सकलडीहा सर्किल की कमान, एसपी ने ट्रैफिक के साथ-साथ सौंपा दोहरा चार्ज
चंदौली में सकलडीहा सर्किल के रिक्त पद पर ट्रैफिक सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा की तैनाती हुई है। अपनी सख्त और निष्पक्ष छवि के लिए मशहूर शर्मा अब ट्रैफिक के साथ कानून व्यवस्था की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
सकलडीहा सर्किल का अतिरिक्त प्रभार मिला
कृष्ण मुरारी शर्मा बने सकलडीहा सीओ
एसपी आकाश पटेल ने सौंपा चार्ज
ट्रैफिक और कानून व्यवस्था का जिम्मा
स्थानीय लोगों ने फैसले का स्वागत
चंदौली पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सकलडीहा सर्किल की कमान ट्रैफिक सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा को सौंप दी है। बता दें कि यह पद स्नेहा तिवारी के प्रमोशन और तबादले के बाद से खाली चल रहा था। अब शर्मा न केवल अपनी मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगे, बल्कि सकलडीहा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को भी दुरुस्त करेंगे।
अनुभवी और सख्त अधिकारी की एंट्री
कृष्ण मुरारी शर्मा चंदौली पुलिस में एक जाना-माना और अनुभवी चेहरा हैं। इससे पहले वे सदर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर सर्किल में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें उनकी कुशल पब्लिक डीलिंग और निष्पक्ष कार्यप्रणाली के लिए जाना जाता है। पुलिस महकमे में उनकी छवि एक सख्त और ईमानदार अधिकारी की रही है। जानकारों का मानना है कि उनके आने से क्षेत्र में अपराधी तत्वों पर लगाम और अधिक कसी जाएगी।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा को अतिरिक्त प्रभार मिलने की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इस पर बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। सकलडीहा के नागरिकों को उम्मीद है कि शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। अपनी कार्यकुशलता के लिए प्रसिद्ध शर्मा अब ट्रैफिक जाम की समस्याओं को सुलझाने के साथ-साथ आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शर्मा अपनी नई भूमिका में किस प्रकार बदलाव लाते हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








