विवेक बिंद हत्याकांड में चचेरा भाई गिरफ्तार, मुख्य आरोपित पहले ही मुठभेड़ में पकड़ा गया

कंदवा थाना क्षेत्र के विनोद बिंद हत्याकांड में नई गिरफ्तारी
आरोपी चचेरा भाई शिवशंकर बिंद तलाशपुर मोड़ से गिरफ्तार
पांच दिन पहले हत्या कर फेंका था शव
आरोपित के पास से दो बाइकें बरामद
चंदौली जनपद के कंदवा थाना के परसडीहा निवासी विनोद बिंद की हत्या में शामिल उसके चचेरा भाई शिवशंकर बिंद को पुलिस ने पांच दिन बाद तलाशपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जहां से वह जेल गया। वहीं मुख्य हत्यारोपित जलालपुर निवासी विवेक सिंह को पुलिस मुठभेड़ के बाद 30 मई को गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दें कि ढेवढ़ी नहर पुलिया के पास बीते गुरुवार की सुबह खेत में चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के परसडीहा गांव निवासी विनोद कुमार बिंद का हूलुहान हालत में शव मिला था। सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस मृतक के भाई रमेश द्वारा की तहरीर पर चंदौली के जलालपुर निवासी विवेक सिंह व शिवशंकर बिंद निवासी परसडीहा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी।

हत्या में शामिल जलालपुर निवासी विवेक सिंह पुलिस मुठभेड़ के बाद 30 मई को गिरफ्तार हो गया था। पुलिस जांच में पता चला था कि विवेक सिंह के गांव में ही विनोद बिंद की ससुराल थी। ससुरालीजन विवेक सिंह के यहां काम करते थे। इस दैरान उसकी साली से विवेक सिंह के संबंध थे। पहले तो विनोद ने इसका विरोध किया। बाद में वह शादी का दबाव बनाने लगा। इससे नाराज विवेक सिंह ने विनोद बिंद की हत्या कर दी थी।
थाना निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल वांछित अभियुक्त शिवशंकर को मुखबिर की सूचना पर तलाशपुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद हुई।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*