जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ इलाके के गंगा पुल पर रोशनी की जरुरत, अंधेरे में आने जाने में बनी रहते है एक्सीडेंट की संभावना

इस पुल के माध्यम से लोग आसानी से वाराणसी एयरपोर्ट, लखनऊ और अन्य विभिन्न स्थानों तक कम समय में पहुंच जाते हैं और इसी रास्ते से वापस लौटते हैं।
 

अंधेरे में डूबा रहता है बलुआ गंगा पुल

रात में सफर करना हो सकता है खतरनाक

राहगीरों ने की है पुल पर प्रकाश व्यवस्था की मांग की

चंदौली को वाराणसी से जोड़ने वाले गंगा नदी पर बने बलुआ पक्के पुल पर प्रकाश की व्यवस्था न होने से रात में आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही पुल पर पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है, जिसके कारण यह मार्ग दुर्घटनाओं के खतरे को बढ़ा रहा है।

यह पुल चंदौली के साथ ही गाजीपुर, जमानिया और चहनिया के निवासियों के लिए वाराणसी जाने का प्रमुख रास्ता है। इस पुल के माध्यम से लोग आसानी से वाराणसी एयरपोर्ट, लखनऊ और अन्य विभिन्न स्थानों तक कम समय में पहुंच जाते हैं और इसी रास्ते से वापस लौटते हैं। प्रतिदिन भारी संख्या में छोटे और बड़े वाहनों का यहां से आना-जाना लगा रहता है।

सबसे अधिक परेशानी साइकिल सवारों और छोटे दो व चार पहिया वाहनों को होती है। रात के अंधेरे में जब सामने से बड़े वाहनों की हेडलाइट का तेज प्रकाश सीधा चेहरे पर पड़ता है, तो आगे का रास्ता बिल्कुल दिखाई नहीं देता, जिससे किसी भी वक्त दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

क्षेत्रीय ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से कई बार मांग उठाई है कि इस महत्वपूर्ण गंगा पुल पर शीघ्रता से प्रकाश का उचित इंतजाम कराया जाए। उनकी मांग है कि आवागमन को सुरक्षित बनाने और अंधेरे से निजात दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*