जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मंदिर के पास शराब व मांस की दुकान का विरोध, हर दल के लोग जता रहे हैं नाराजगी

वहीं कस्बे के सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी खुलकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसान नेता दरोगा राय ने कहा कि प्रशासन को बिना स्थलीय निरीक्षण के कोई दुकान स्वीकृत नहीं करनी चाहिए।
 

मंदिर के पास शराब और मांस की दुकानें हटाने की उठी मांग

धीना कस्बा वासियों में गहरा आक्रोश

जानिए क्या कह रहे हैं थानाध्यक्ष महोदय

चंदौली जिले के धीना कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के पास संचालित शराब और मांस की दुकानों को लेकर कस्बावासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। मंदिर, विद्यालय और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों के बेहद निकट इन दुकानों की मौजूदगी से क्षेत्रीय नागरिकों में असंतोष है। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई कर दुकानों को तत्काल स्थानांतरित कराने की मांग की है।

remove liquor and meat shops

बताया गया कि कमालपुर-अमड़ा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर दिशा में हनुमान मंदिर स्थित है, जिसके महज 20 मीटर की दूरी पर देशी शराब और मुर्गा मांस की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर बबुरा-धीना इंटर कॉलेज भी स्थित है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह न केवल सामाजिक और धार्मिक भावना के खिलाफ है, बल्कि सरकारी मानकों का खुला उल्लंघन भी है। नियमों के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल, विद्यालय या अस्पताल से कम से कम 200 मीटर की दूरी पर ही मदिरा और मांस की दुकानें स्थापित की जा सकती हैं।

remove liquor and meat shops

क्षेत्रवासियों ने बताया कि शराब की दुकान के पास अक्सर नशे में धुत लोग हंगामा करते हैं, जिससे मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए भक्तों, विद्यार्थियों, स्टेशन से यात्रा करने वालों और आम नागरिकों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन के बेहद निकट दुकान होने के कारण आशंका जताई गई कि यहां से बिहार जैसे शराबबंदी वाले राज्यों में अवैध तरीके से शराब भेजी जा सकती है।


वहीं कस्बे के सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी खुलकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसान नेता दरोगा राय ने कहा कि प्रशासन को बिना स्थलीय निरीक्षण के कोई दुकान स्वीकृत नहीं करनी चाहिए। सपा मीडिया प्रभारी अवधेश राय ने इसे समाज विरोधी बताते हुए कहा कि इस दुकान को हटाना जरूरी है। समाजसेवी अखिलेश सिंह ने कहा कि जहां धर्म और शिक्षा के केंद्र हों, वहां मांस-मदिरा का व्यापार अनुचित है। वहीं भाजपा बरहनी मंडल के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि शासन ने नियमों की अनदेखी करते हुए शराब की दुकान को गलत स्थान पर खोला है।

remove liquor and meat shops

इस गंभीर मुद्दे पर धीना थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि “मांस की दुकान को तत्काल हटाया जाएगा। रही बात शराब की दुकान की, तो वह आबकारी विभाग के अधीन है, उन्हें सूचना दे दी जाएगी।”

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी चंदौली से मांग की है कि वे इस प्रकरण का संज्ञान लें और नियमानुसार उचित कार्रवाई करते हुए दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित कराएं, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक मर्यादा बनी रह सके।

remove liquor and meat shops

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*