बेखौफ बदमाशों का तांडव: बंद मकान से लाखों की चोरी, असलहे के साथ CCTV में कैद हुए चोर
चंदौली के धानापुर क्षेत्र स्थित बिरना गांव में चोरों ने बंद मकान से 1.60 लाख नकदी और जेवरात पार कर दिए। चोर असलहे के साथ सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें।
बिरना गांव में लाखों की चोरी
असलहा लेकर सीसीटीवी में दिखे चोर
1.60 लाख नकद व जेवरात पार
धानापुर क्षेत्र में बढ़ीं चोरी घटनाएं
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरना गांव से बेखौफ चोरों का दुस्साहस सामने आया है। गांव निवासी भानु मौर्य के नए मकान पर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। परिवार के लोग रात में मकान बंद कर अपने पुराने घर सोने चले गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद मकान के ताले चटका दिए और बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
1.60 लाख नकदी और गहने उड़ाए, CCTV में दिखे चोर
गुरुवार सुबह जब परिजन नए मकान पर पहुँचे, तो बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। जांच में पता चला कि चोर लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी सहित कई कीमती आभूषण समेट ले गए। घटना की सूचना 112 पर दी गई। जांच के दौरान घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चोर हाथों में असलहा लिए मकान में घुसते नज़र आए हैं।
लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भारी गुस्सा
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धानापुर इलाके में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ ही दिन पहले धानापुर ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर से आधा किलो चांदी का मुकुट चोरी हो गया था। इसके अलावा नरौली स्थित काली मंदिर से भी 20 किलो का घंटा और चांदी की आंखें चोरी हो चुकी हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
लगातार हो रही घटनाओं का अब तक खुलासा न होने से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस टीम अब सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों का सुराग लगाने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







