धानापुर CHC के नए अधीक्षक बने डॉ. रितेश कुमार, बोले- मरीजों को बेहतर इलाज देना ही मेरी पहली प्राथमिकता
चंदौली के धानापुर CHC के नए अधीक्षक के रूप में डॉ. रितेश कुमार ने कमान संभाल ली है। पद संभालते ही उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और साफ कह दिया कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डॉ. रितेश कुमार बने नए अधीक्षक
कार्यभार संभालते ही किया औचक निरीक्षण
निवर्तमान अधीक्षक डॉ. रमेश का हुआ तबादला
चहनिया CHC में पहले दे चुके सेवाएं
कामचोर और लापरवाह कर्मचारियों को चेतावनी
चंदौली जिले के धानापुर कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को नया मुखिया मिल गया है। अस्पताल के नए अधीक्षक के रूप में डॉ. रितेश कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कुर्सी संभालते ही उन्होंने सबसे पहले अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और वहां तैनात डॉक्टरों व स्टाफ के साथ एक जरूरी बैठक की।
निवर्तमान अधीक्षक का हुआ तबादला
आपको बता दें कि निवर्तमान अधीक्षक डॉ. रमेश प्रसाद का तबादला होने के बाद डॉ. रितेश कुमार को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले डॉ. रितेश कुमार चहनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अधीक्षक के तौर पर अपनी शानदार सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उनके पास काम का अच्छा अनुभव है।
मरीजों को बेहतर इलाज देना है लक्ष्य
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. रितेश कुमार ने अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि धानापुर क्षेत्र के ग्रामीण और गरीब लोगों को समय पर और बेहतर इलाज मिले, यही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। सरकार की जो भी स्वास्थ्य योजनाएं हैं, उन्हें हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा।
लापरवाहों पर गिरेगी गाज
डॉ. रितेश कुमार को स्वास्थ्य विभाग में उनके कड़े अनुशासन के लिए जाना जाता है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों की हाजिरी और व्यवस्था को एकदम दुरुस्त किया जाएगा। ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही या लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








