जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

3 दिन से लापता प्रवेश की गंगा घाट पर मिली लाश, अलीनगर से गायब था 24 वर्षीय प्रवेश कुमार

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र से तीन दिन से लापता 24 वर्षीय प्रवेश का शव धानापुर के गुरैनी गंगा घाट पर मिला। नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 
 

अलीनगर से लापता युवक का शव मिला

धानापुर के गुरैनी गंगा घाट की घटना

चारा काट रही महिलाओं ने देखा शव

चचेरे भाई ने की मृतक की पहचान

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित कुरहना गांव से बीते तीन दिनों से लापता 24 वर्षीय युवक का शव शनिवार शाम धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गंगा घाट पर उतराया मिला। नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

dhanapur-guraini-ganga-ghat-missing-youth-body-found

चारा काट रही महिलाओं की पड़ी शव पर नजर

मृतक की पहचान कुरहना गांव निवासी रामकुमार राम के 24 वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5:30 बजे गंगा किनारे मवेशियों के लिए चारा काट रही महिलाओं की नजर नदी के पानी में उतरा रहे शव पर पड़ी। महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी वहां मौजूद अन्य स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद आसपास भीड़ जमा हो गई।

चचेरे भाई ने की शव की पहचान

प्रवेश के लापता होने के बाद से ही उसके चचेरे भाई राजेंद्र राम समेत परिवार के लोग कई दिनों से गंगा किनारे उसकी तलाश कर रहे थे। महिलाओं द्वारा शव मिलने की सूचना जैसे ही राजेंद्र तक पहुंची, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने भाई प्रवेश के रूप में की। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है और मौके पर उसका चचेरा भाई मौजूद है। करीब तीन दिन पहले अलीनगर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*