धानापुर में घुड़दौड़ का रोमांच: 31 जनवरी को जुटेंगे यूपी-बिहार के दिग्गज घुड़सवार, मंत्री जमां खान होंगे मुख्य अतिथि
धानापुर के अमर वीर इंटर कॉलेज में 31 जनवरी को भव्य घोड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। बिहार के कैबिनेट मंत्री जमाँ खान की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश और बिहार के घुड़सवार अपनी रफ्तार का जौहर दिखाएंगे।
धानापुर अमर वीर इंटर कॉलेज में घोड़ों की रेस
बिहार के कैबिनेट मंत्री जमाँ खान मुख्य अतिथि
स्वर्गीय जंगा खान की याद में भव्य आयोजन
यूपी और बिहार के घुड़सवारों के बीच मुकाबला
प्रशिक्षित घुड़सवारों के पास हिस्सा लेने का मौका
चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में खेल प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर है। आगामी 31 जनवरी को धानापुर स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज के विशाल खेल मैदान में एक भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिता क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत स्वर्गीय जंगा खा की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस आयोजन को लेकर पूरे धानापुर और आसपास के इलाकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे
बिहार के मंत्री ज़मा खान प्रतियोगिता की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री आज़म खान शामिल होंगे। उनके आगमन की सूचना से क्षेत्र के लोगों में भारी कौतूहल है। आयोजन समिति के सदस्य इमरान खान ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा से लेकर दर्शकों के बैठने तक की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। मुख्य अतिथि की मौजूदगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेगी।
यूपी और बिहार के घुड़सवारों के बीच होगी कांटे की टक्कर
इस मिनी घोड़दौड़ प्रतियोगिता में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्य बिहार के कई जिलों के अनुभवी और प्रशिक्षित घुड़सवार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मैदान की मिट्टी पर जब घोड़ों की टाप गूंजेगी, तो मुकाबला देखने लायक होगा। इमरान खान ने जानकारी दी कि जो भी प्रशिक्षित या गोल्ड श्रेणी के घुड़सवार इस रेस में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, वे आयोजन समिति से तत्काल संपर्क कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करा सकते हैं।
दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना
पारंपरिक खेलों के प्रति ग्रामीण अंचल में हमेशा से गहरा लगाव रहा है। घोड़दौड़ जैसी लुप्त होती जा रही कला को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे इस प्रयास की क्षेत्रवासी सराहना कर रहे हैं। 31 जनवरी को होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन समिति ने अपील की है कि सभी खेल प्रेमी समय पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बनें।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







