जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

2 इनामी बदमाशों को धानापुर पुलिस ने दबोचा, लूट की घटना में थे शामिल ​​​​​​​

चंदौली जिले के धानापुर पुलिस द्वारा 25- 25 हजार रूपये के इनामिया व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
 
चंदौली जिले के धानापुर पुलिस द्वारा 25- 25 हजार रूपये के इनामिया व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार अभियुक्तो द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र धानापुर में आटो ड्राइवर से उसकी आटो व 3000/- रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था ।

बताते चले कि पुलिस अधीक्षक द्वारा इनामिंया व गैंगेस्टर के अपराधियों के विरुद्घ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर व रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रशान्त कुमार सिंह थानाध्यक्ष धानापुर की पुलिस टीम द्वारा 25000/- 25000/- रूपये के इनामिया व गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व की घटना


वर्ष 2021 में अभियुक्तगण जय प्रकाश पुत्र श्याम नारायन द्वारा अपने साथी शेरू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र जय प्रकाश निवासीगण जीयनपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली के साथ मिलकर थाना सकलडीहा क्षेत्र स्थित अलीनगर तिराहा पर एक टेम्पो को कमालपुर जाने के लिये किराये पर लिया और धानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदाहूं के पास पेशाब करने के बहाने उतर कर आटो ड्राईवर को मार पीटकर उससे 3000 रूपये नकद छीन लिये तथा आटो को लूटकर लेकर भाग गये। 


उक्त घटना के बावत थाना धानापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 110/2021 का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें गिरफ्तारी व बरादमगी की कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध नम्बर 42/2024 धारा उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे, जिनके ऊपर 25000–25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। 

आपको बता दे कि आज धानापुर को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित इनामिया शातिर अभियुक्तगण 1.जय प्रकाश पुत्र श्याम नारायन उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम जीयनपुर थाना धानापुर जनपद चंदौली व 2. शेरू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र जय प्रकाश उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम जीयनपुर थाना धानापुर जनपद चंदौली लुक छिप कर गांव के खेत के रास्ते अपने घर कुछ सामान लेने हेतु आने वाले है। 

इस सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा जीयनपुर पंचायत भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई,कुछ देर बाद सामने से आ रहे दो व्यक्तियों को पहचान करते हुए रोकने का प्रयास किया गया जिस पर दोनो व्यक्ति भागने लगे जिनको घेराबंदी कर समय 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। 

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-


अभियुक्त जयप्रकाश पुत्र श्याम नारायन उपरोक्त -


1.    मु.अ.सं. 0024/2015 धारा 498ए, 504, 506 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली 
2.    मु.अ.सं. 0110/2021 धारा 392, 411 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली 
3.    मु.अ.सं. 0042/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

अभियुक्त शेरू उर्फ  पुष्पेन्द्र पुत्र जय प्रकाश उपरोक्त -


1.    मु.अ.सं. 0110/2021 धारा 392, 411 भादवि थाना धानापुर जपनद चन्दौली 
2.    मु.अ.सं. 0042/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली 

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह, उप निरीक्षक रामनक्षत्र, हेड कांस्टेबल नारायन यादव, हेड कांस्टेबल सन्तोष गिरी, कांस्टेबल शिवा सोनकर, कांस्टेबल गौरव यादव, कांस्टेबल अभिषेक दूबे सम्मलित रहे ।

                                                                                                                                                                                             

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*