जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

झोलाछाप से इलाज के चक्कर में गई जान: सर्पदंश के बाद शिक्षक को नहीं हो पायी इलाज, रास्ते में तोड़ा दम

चंदौली के सोनहुली गांव में रात में मड़ई में सो रहे एक प्राइवेट शिक्षक को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों के झाड़-फूंक और गलत इलाज के चक्कर में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 
 

चंदौली धानापुर में शिक्षक की मौत

मड़ई में सोते समय सांप ने डसा

सही इलाज के अभाव में गई जान

परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य

सात बच्चों के सिर से उठा साया

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र स्थित सोनहुली गांव में गुरुवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ घर की मड़ई में सो रहे एक प्राइवेट शिक्षक की जहरीले सांप के डसने से जान चली गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मनई राम के रूप में हुई है।

dhanapur-private-teacher-dies-of-snakebite-in-sonhuli

मड़ई में सोते समय सांप ने काटा
जानकारी के मुताबिक, मनई राम गुरुवार रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर बनी मड़ई में सो रहे थे। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घटना के बाद परिजन मनई राम को आनन-फानन में डेढावल चौकी के पास स्थित एक निजी होम्योपैथी डॉक्टर के पास ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक मनई राम अमादपुर स्थित हरदेव इंटर कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक के तौर पर पढ़ाते थे और वही अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में एक बेटा और पांच बेटियां हैं, जिनमें से दो बेटियों का विवाह हो चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*