जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नहर में पानी न मिलने पर भड़के किसान, किसानों नेदी उग्र आंदोलन की चेतावनी

चंदौली के डिघवट गांव में नहर में पानी न आने से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सफाई के नाम पर सिर्फ बजट निकाला जाता है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

 
 

नहर में पानी न आने से किसान परेशान

सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप

डिघवट में ग्रामीणों और महिलाओं का प्रदर्शन

सिंचाई न होने से फसलों पर संकट

पानी न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

चंदौली जिले के डिघवट गांव में खेतों तक पानी न पहुंचने से परेशान किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की समस्या से नाराज होकर ग्रामीणों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। किसानों का कहना है कि सिंचाई का समय होने के बावजूद नहरें सूखी पड़ी हैं, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं।

dighwat-farmers-protest-over-canal-water-issue

कागजों में सफाई और बजट में धांधली का आरोप
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि नारायणपुर नहर से फेसुड़ा, डिघवट, नदरा, पौनी और हरिचरण तक की नहर की सफाई सिर्फ कागजों में दिखाई जाती है। हर साल सफाई के नाम पर भारी-भरकम बजट निकाल लिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता। वास्तविक सफाई न होने की वजह से नहर में पानी का बहाव रुक जाता है और पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाता।

पानी न मिलने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
किसानों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही नहर की सही तरीके से सफाई कराकर खेतों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामउजागर गोंड, रामलक्ष्मण प्रजापति, सुरेश प्रसाद, बनारसी राम, बेंगलुरु राजभर, गोपिंदर राम, रामसुंदर राजभर, मंगल राजभर, सिलौटी देवी, दुर्गा देवी, कुसुम देवी, सम देवी, वंदना देवी, सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*