जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा में अंबेडकर जयंती पर नारेबाजी से तनाव, भाजपा नेताओं को लौटना पड़ा वापस

भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान ने कहा कि बाबा साहब सभी समाज के मसीहा हैं। उन्होंने कहा कि वे बाबा साहब के आदर्शों को मानते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलते हैं।
 

अंबेडकर बस्ती में प्रतिमा स्थल बना राजनीतिक टकराव का केंद्र

प्रतिमा स्थल पर अचानक शुरू हुई विरोधियों की नारेबाजी

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ किया प्रदर्शन

चंदौली जिले के सकलडीहा में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विवाद की स्थिति बन गई। सोमवार को भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता आंबेडकर बस्ती में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।

आपको बता दें कि इसी दौरान एक अन्य दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा नेताओं ने संयम बरतते हुए वहां से वापस लौटने का निर्णय लिया।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान ने कहा कि बाबा साहब सभी समाज के मसीहा हैं। उन्होंने कहा कि वे बाबा साहब के आदर्शों को मानते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलते हैं। कुछ लोगों द्वारा की गई नारेबाजी उनकी मानसिकता को दर्शाती है।

इससे पहले कस्बे में विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके मार्गदर्शन में चलने का संकल्प दोहराया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*