जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डॉ. निशा सिंह को काशी विद्यापीठ में अंग्रेजी व अन्य विदेशी भाषा का बनाया गया विभागाध्यक्ष

इनके विभागाध्यक्ष नियुक्त होने पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मित्रों छात्र व छात्राओं परिजनों, इष्टमित्रों तथा रामगढ़ व आसपास की क्षेत्रीय लोगों में हर्ष ब्याप्त है।
 

पूर्व विधायक स्व. लोकनाथ सिंह की पौत्र बधु हैं निशा सिंह

अंग्रेजी व विदेशी भाषा  विभाग की बनीं विभागाध्यक्ष

चंदौली जिले की हैं रहने वाली 
 

चंदौली जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. लोकनाथ सिंह की पौत्र बधु प्रो. डॉ. निशा सिंह को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अंग्रेजी व अन्य विदेशी भाषा विषय का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. निशा सिंह पहली महिला है, जिनको अंग्रेजी व विदेशी भाषा  विभाग का  विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इनके विभागाध्यक्ष नियुक्त होने पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मित्रों छात्र व छात्राओं परिजनों, इष्टमित्रों तथा रामगढ़ व आसपास की क्षेत्रीय लोगों में हर्ष ब्याप्त है।

बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ के प्रबंधक प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि रामगढ़ निवासिनी प्रो. डॉ. निशा सिंह पूर्व विधायक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. लोकनाथ सिंह जी की पौत्रबधु व लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक धनञ्जय सिंह के बड़े भ्राता राणाप्रताप सिंह के पुत्र शिक्षक नेता मनोज सिंह की धर्मपत्नी हैं। डॉ. निशा सिंह के विभागाध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के लोगो में हर्ष व उल्लास का माहौल है। रामगढ़ गांव के संभ्रांत लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।

इस दौरान प्रभुनारायण पाण्डेय, अनिल सिंह डबलू, अमृत प्रकाश सिंह, शैलेश पाण्डेय, पीयूष कुमार, रजनीश खरवार, सुधीन्द्र कुमार पाण्डेय आदि लोगों ने हर्ष प्रकट किया।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*