डिघवट पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 3 शिक्षक रिटायर, दी गयी भावभीनी विदाई
खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय ने किया सम्मान
प्रचार मंत्री डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामना
सम्मान समारोह में बोले- शिक्षक के सम्मान का हकदार अभिभावक और बच्चे
चंदौली जिले के सकलडीहा विकास क्षेत्र के डिघवट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे तीनों शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने रिटायर हो रहे शिक्षकों को सम्मानित करके अपनी शुभकामना दी।
इस अवसर पर बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय ने कहा कि शिक्षक का सम्मान उसका विद्यालय अभिभावक और बच्चे हैं, जिसके लिए वह परिश्रम करके उनको तरासने का काम करता है। अवकाश ग्रहण करने वाले अध्यापक प्रसंशा के पात्र हैं। उनके अवकाश ग्रहण करने से जो रिक्तता आती है, उसे भर पाना मुश्किल होता है।
डेयरी विभाग के डायरेक्टर अनूप पाठक ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता है। वह अवकाश ग्रहण करने के बाद भी सामाजिक जीवन में अपना योगदान देता रहता है।
शिक्षक संघ के प्रान्तीय प्रचार मंत्री डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अवकाश ग्रहण करने वाले अध्यापकों ने जो लम्बी लकीर खींच दिया है, उसे मिटा पाना मुश्किल है। लेकिन यह जीवन की प्रक्रिया है। जब आप किसी सेवा में जाते हैं तो एक न एक दिन आपको उसे छोड़ना पड़ता है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिघवट से एक साथ तीन अध्यापक महेन्द्र कुमार, चन्द्रशेखर आजाद और विद्या सिंह मौर्य अवकाश ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय पर 307 बच्चे अब एक परिचारक और एक अनुदेशक के भरोसे विद्यालय चलेगा। ऐसी स्थिति में विद्यालय को संचालित करने के लिए प्राथमिक विद्यालय डिघवट के सहायक अध्यापक राजकुमार प्रेमी के जिम्मे सारी व्यवस्था कर दी गयी है।
इस दौरान जिले के एसआरपी जय प्रकाश यादव और सुभाष यादव ने मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित किया। साथ ही सभी रिटायर हो रहे शिक्षकों के स्वस्थ और आनंद के साथ आगे का जीवन बिताने की कामना की।
इस अवसर पर अश्वनी सिंह राजकुमार प्रेमी, राजेन्द्र यादव, रामनरेश, विकास, प्रेमशरण, प्रीति अग्निहोत्री, जयनारायण यादव, अशोक सिंह, चन्द्रकान्त सिंह, दीनदयाल पाण्डेय, चन्द्रमौली दीक्षित, परमानन्द शर्मा, रविन्द्र सिंह, घासी सिंह, तूफानी सिंह, जयराम यादव, रामायन यादव, अवनीश यादव, अवधेश राजभर, महेन्द्र राजभर, ब्रजेश यदुवंशी, अरुण विश्वकर्मा, रामसूरत राजभर, ग्रामप्रधान राम उजागिर गोंड सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम नारायण और संचालन जेपी रावत ने किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






