जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भूपौली पावर हाउस पर किसानों का हंगामा, खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर जताया आक्रोश

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जेई इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
 

किसानों ने खराब बिजली व्यवस्था के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

लो वोल्टेज से नाराज किसानों ने पावर हाउस पर किया हंगामा

एसडीओ सियाराम यादव ने दिया आश्वासन

चंदौली जिले के चहनियां ब्लॉक अंतर्गत भूपौली विद्युत उपकेन्द्र पर सोमवार को किसानों ने खराब बिजली व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत आपूर्ति में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से नाराज किसानों ने पावर हाउस पर पहुंचकर हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की।

भूपौली, डेरवा, खर्रा, महरखां, कैली, ककरही कला, सहरोई, सराय पकवान समेत दर्जनों गांवों के किसानों ने बताया कि जर्जर तार और खंभों के कारण बिजली बार-बार ट्रिप हो रही है और वोल्टेज बेहद कम मिल रही है। इससे सिंचाई के लिए मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। किसानों ने स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की भी शिकायत की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जेई इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। कुछ देर बाद एसडीओ सियाराम यादव भी पहुंचे और किसानों से संयम रखने और अपनी समस्याएं शांतिपूर्वक रखने की अपील की।

एसडीओ ने बताया कि ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या को दूर कर दिया गया है, जबकि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए जल्द ही चेक मीटर लगाए जाएंगे। एक सप्ताह में सभी शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन अधिकारियों ने दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए।

इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के महासचिव रामनगिना शर्मा, कुबेरनाथ मौर्य, राजीव यादव, बलवंत सिंह, डब्लू सिंह, रामविलास राम और जोगिंदर सिंह समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*