जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

धानापुर क्षेत्र के खेतों में लगी भीषण आग, 5 बीघे से अधिक गेहूं जलकर राख, घंटों बाद पहुची दमकल की गाड़ी

किसान जब तक खेतों में पहुंचते, खेत में तैयारी कड़ी गेहूं की फसल में लगी आग प्रचंड रूप धारण कर तेज़ी से फैलती जा रही थी । गेहू के खेत में लगी आग को तेज़ी से फैलता देख किसान बदहवास हो गए।
 

निरापुर और नौली गांव के बीच खेतों में लगी आग

अज्ञात कारणों से सुलगी आग ने खेतों में मचाई तबाही

किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की उठाई मांग

चन्दौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के निरापुर, नौली गांव सिवान में दोपहर 3 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण लगभग 5  बीघे से ज्यादा गेहूं जल कर राख हो गयी । सूचना के  घंटों बाद पहुची दमकल की गाड़ी । तब तक ग्रामीणों ने खुद ही कड़ी मशक्क्त कर आग पर काबू पा लिया था।

आपको बता दें कि सोमवार को निरापुर और नौली गांव के बीच  सिवान से तेज धुआं उठता देख किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े । किसान जब तक खेतों में पहुंचते, खेत में तैयारी कड़ी गेहूं की फसल में लगी आग प्रचंड रूप धारण कर तेज़ी से फैलती जा रही थी । गेहू के खेत में लगी आग को तेज़ी से फैलता देख किसान बदहवास हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झाड़ियों की टहनियों से पीट-पीटकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे ।

Fire in dhanapur

इस बीच ग्रामीणों ने गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी दमकल विभाग की गाडी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका । इस दौरान ग्रामीणों ने खुद ही तेज़ी से फ़ैल रहे आग से लोहा लिया और हार्वेस्टिंग के सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । इस आग लगी की घटना में लगभग 5 बीघे से ज्यादा की खेती जलकर राख में तब्दील हो गई ।

निरापुर, नौली, रमरजाय सहित अन्य गावं के किसानों के गेहूं के खेत में लगी आग ने किसानो के अरमानो पर पानी फेर दिया। जब फसल पककर तैयार हो गयी थी अब गेहूं को खेत से काटकर घर ले जाने का समय आया था कि तभी इस अग्निकांड ने किसानो को काफी क्षति पहुंचाई है। किसानो ने जिला प्रशासन से मांग की है उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाय।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*