जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सकलडीहा तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया निरीक्षण, सपा विधायक व सांसद पर साधा निशाना

निरीक्षण के दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने क्षेत्र के सपा विधायक और सांसद पर भी तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब जनता संकट में है, तब उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।
 

सकलडीहा तहसील के चार गांवों में पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

नादी, निधौरा, सहेपुर और बोझवा गांवों में लिया हालात का जायजा

सपा विधायक और सांसद की अनुपस्थिति पर सूर्यमुनी तिवारी का हमला

हरसंभव मदद का दिया भरोसा

चंदौली जिले में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने गुरुवार को सकलडीहा तहसील के नादी, निधौरा, सहेपुर और दलित बस्ती बहुल बोझवा गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से घिरे टापू जैसे हो चुके गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

आपको बता दें कि ग्रामीणों की मांग पर त्रिशूलधारी इंटर कॉलेज, बोझवा-निधौरा में बाढ़ राहत चौकी की स्थापना कराई गई, जिससे लोगों को समय पर राहत सामग्री व अन्य सुविधाएं मिल सकें। सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनता की सेवा में हर समय तत्पर है।

 suryamuni tiwari

निरीक्षण के दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने क्षेत्र के सपा विधायक और सांसद पर भी तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब जनता संकट में है, तब उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। केवल चुनाव के समय आने वाले नेता अब जनता को मंझधार में छोड़कर गायब हैं। भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में मौजूद हैं और सरकार के माध्यम से हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

 suryamuni tiwari

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी,सत्येंद्र सिंह बब्बू भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राहत चौकी की स्थापना पर संतोष जताया और मदद के लिए आभार प्रकट किया।

 suryamuni tiwari

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*