जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

होली से पहले शुरू हो गयी छापेमारी, सकलडीहा में कई दुकानों पर रेड पड़ते ही सहमे व्यापारी

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कई परचून की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने बेसन, चिप्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।
 

होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई

खाद्य विभाग की टीम ने मारा कई दुकानों पर छापा

सकलडीहा में कई दुकानों से लिए गए खाद्य नमूने

चंदौली के सकलडीहा कस्बे में खाद्य विभाग ने होली से पहले मिलावट की जांच के लिए छापेमारी की। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कई परचून की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने बेसन, चिप्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

आपको बता दें कि छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता और केके सोनी ने इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना है कि व्यापारी सभी सरकारी कर का भुगतान करते हैं। फिर भी त्योहारों के समय नमूना लेकर उनका उत्पीड़न किया जाता है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों के रवैये में बदलाव नहीं आया तो वे आंदोलन करेंगे।

खाद्य विभाग की टीम में फूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार गौड़, लालजीत यादव, अरविंद कुमार और कमल निवास त्रिपाठी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई होली त्योहार पर मिलावटी सामान की बिक्री को रोकने के लिए की गई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*