जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

यमुना देवी महाविद्यालय में मनायी गयी पूर्व प्रबंधक की पुण्यतिथि

काशी विद्यापीठ के पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कम उम्र में ही चन्दन ने ख्याति हासिल की है। इसका प्रमाण यमुना देवी ग्रुप ऑफ कालेज की दर्जन भर शिक्षण संस्थायें स्थापित हुई हैं।
 


 प्रबंधक चन्दन सिंह की मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण

  पत्नी अदिति सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यों को याद करके गिनायी गयीं उपलब्धियां

चंदौली जिले के कैथी स्थित यमुना देवी महाविद्यालय पर पूर्व प्रबंधक स्व. सन्दीप सिंह "चन्दन" की दूसरी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक धूमधाम से मनायी गयी । यमुना देवी ग्रुप ऑफ कालेज के प्रबंधक सन्तोष सिंह, काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप यादव, संस्थापक प्रबंधक कन्हैया सिंह सहित कई लोगों ने पूर्व प्रबंधक के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही क्षेत्रीय कलाकारों कलाकारों द्वारा गीत संगीत का आयोजन किया गया।
   Yamuna Devi College
      इस अवसर पर काशी विद्यापीठ के पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कम उम्र में ही चन्दन ने ख्याति हासिल की है। इसका प्रमाण यमुना देवी ग्रुप ऑफ कालेज की दर्जन भर शिक्षण संस्थायें स्थापित हुई हैं। इस मिशन में चन्दन का सराहनीय योगदान रहा है। इसका लाभ जनपद के छात्रों को मिल रहा है। जनपद के अलावा अन्य प्रदेशों में भी शिक्षण संस्थान खुलवाने का कार्य किया है।

बताया कि डबरीया में इनके पिता संस्थापक कन्हैया सिंह ने इनकी याद में हॉस्पिटल भी स्थापित किया है। इससे क्षेत्र के गरीब जनता इसका लाभ ले रही है। यमुना देवी ग्रुप ऑफ कालेज के प्रबंधक सन्तोष सिंह ने कहा कि भाई के नाम पर और भी संस्थाये खोलने की तैयारी है, जिससे गरीबों को लाभ मिलेगा।
      
  इस अवसर पर संस्थापक प्रबंधक कन्हैया सिंह, संदीप सिंह, डॉ एस पी सिंह, डॉ एन के त्रिपाठी, डॉ पी के मिश्रा, डॉ रिचा सिंह, सचिन सिंह, बिमलेश सिंह, खुशी वर्मा, सीमा पाल, अजय सिंह, मनीष सिंह, सबिता सिंह, अदिति सिंह, आदित्या सिंह, रीता सिंह आदि लोग उपस्थित थे ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*