जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धानापुर SBI शाखा से गायब हो रहे खाताधारक के पैसे, 99 हजार गायब होने से खाता धारक परेशान ​​​​​​​

खाता धारक ने बताया कि 27 जुलाई 2025 से 11 सितंबर 2025 के बीच एटीएम से कभी तीन हजार तो कभी चार हजार रुपये कर कई किश्तों में रकम निकाली गई।
 

एटीएम कार्ड सुरक्षित रहने के बाद भी निकासी

दो माह में कई किस्तों में रकम गायब

खाता धारक पासबुक प्रिंट कर जान सका सच्चाई

पीड़ित ने बैंक प्रबंधक से की तत्काल शिकायत

चंदौली जिले के धानापुर कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कस्बा निवासी गंगेश्वर सिंह यादव पुत्र स्व. झाझू यादव के खाते से दो माह के भीतर रहस्यमयी तरीके से 99 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है।

खाता धारक ने बताया कि 27 जुलाई 2025 से 11 सितंबर 2025 के बीच एटीएम से कभी तीन हजार तो कभी चार हजार रुपये कर कई किश्तों में रकम निकाली गई। हैरानी की बात यह है कि एटीएम कार्ड उनके पास ही सुरक्षित था। जब उन्होंने पासबुक प्रिंट कराया, तब निकासी का राज खुला। इसके बाद पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत दर्ज कराई।

ज्ञात हो कि कुछ ही दिन पहले हिंगुतरगढ़ गांव निवासी इद्रजीत राम के खाते से 17 लाख रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेहनत की कमाई को सुरक्षित मानकर बैंक में जमा करने वाले ग्राहकों का भरोसा अब डगमगाने लगा है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*