जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

सिद्धपीठ धाम खड़ान में निःशुल्क मोतियाबिंद कैंप 22 अक्टूबर को: जानिए कैसे पाएं मुफ्त इलाज

सिद्धपीठ धाम खड़ान में 22 अक्टूबर 2026 को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व आंख जांच कैंप आयोजित हो रहा है। मरीजों के लिए रहने, खाने और आने-जाने की मुफ्त व्यवस्था रहेगी।
 

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप 22 को

सिद्धपीठ धाम खड़ान में लगेगा शिविर

आनंद नेत्रालय में होगा मुफ्त ऑपरेशन

रहना, खाना और गाड़ी की व्यवस्था मुफ़्त

अंजनी सिंह जिला पंचायत सदस्य की पहल

क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सिद्धपीठ धाम खड़ान (श्री श्री 1008 परमहंस बाबा प्रसन्नदास जी महाराज की पावन तपोभूमि), धानापुर चंदौली में 22 अक्टूबर 2026 को विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह की पहल पर आयोजित यह शिविर सुबह 10 से 11 बजे शुरू होगा। आंख की रोशनी की समस्या, शुगर और नाखूना से पीड़ित सभी माताएं, बहनें व बुजुर्ग इसमें आकर अपनी जांच और ऑपरेशन करा सकते हैं।

सिद्धपीठ धाम खड़ान में 22 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, जानिए जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

निःशुल्क गाड़ी, रहने और खाने की शानदार सुविधा

जांच के बाद ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को विशेष वाहन से आनंद नेत्रालय मुग़लसराय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) ले जाया जाएगा। वहां मरीजों के रुकने और भोजन की पूरी व्यवस्था पूरी तरह मुफ्त रहेगी। ऑपरेशन के अगले दिन मरीजों को वापस गाड़ी से कैंप स्थल सिद्धपीठ धाम खड़ान छोड़ दिया जाएगा। अगर किसी मरीज का घर रास्ते में पड़ता है, तो वे अपनी सुविधा के अनुसार रास्ते में भी उतर सकते हैं।

कौन-कौन से दस्तावेज साथ लाना जरूरी है?

जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध है, वे अपना आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ जरूर लाएं। जिन लाभार्थियों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, वे अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी और घर का चालू मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। इसके अलावा, यदि कोई मरीज पहले से किसी बीमारी की नियमित दवा खा रहा है, तो वह अपनी दवाइयां अपने साथ जरूर रखें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान 

आयोजकों ने एक महत्वपूर्ण बात साझा करते हुए बताया है कि हाई ब्लड प्रेशर (हाई बीपी) और दिल की बीमारी (हार्ट पेशेंट) से पीड़ित मरीज कृपया इस कैंप में न आएं। सुरक्षा कारणों और चिकित्सीय मानकों की वजह से हार्ट के मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन इस शिविर में नहीं किया जाएगा। अंजनी सिंह (जिला पंचायत सदस्य, सिद्धपीठ धाम खड़ान, धानापुर चंदौली) ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंदों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*