जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

'नर सेवा ही नारायण सेवा': जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने लगवाया मुफ़्त मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप

धानापुर के खड़ान धाम में जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के सौजन्य से मुफ़्त मोतियाबिंद शिविर लगाया गया। सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और कई मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
 

खड़ान धाम में मुफ़्त नेत्र शिविर आयोजित

अंजनी सिंह ने कराया मोतियाबिंद का इलाज

आनंद नेत्रालय की टीम ने की जांच

दर्जनों गांवों के सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ

20 मरीजों को मुफ़्त ऑपरेशन के लिए भेजा

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र में स्थित सिद्धपीठ धाम खड़ान की पावन तपोभूमि पर 22 अक्टूबर 2026 को मुफ़्त मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में आनंद नेत्रालय के वरिष्ठ नेत्र परीक्षक डॉ. निशांत सिंह और उनकी विशेषज्ञ टीम ने मरीजों का आंखों का परीक्षण किया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों लोगों की मुफ़्त जांच की गई।

दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
इस स्वास्थ्य शिविर में धानापुर, कमालपुर, कवई, पहाड़पुर, भदाहूँ, मिर्जापुर, खड़ान, कांधरपुर, ओदरा, नेगुरा, बभनियांव, सोनहुली, आवाजापुर, जीयनपुर, अकबालपुर, चहनियां और सुरतापुर सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शिविर में पहुंचे सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच के साथ-साथ शुगर और ब्लड प्रेशर (BP) का भी परीक्षण किया गया, ताकि मरीज पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकें।

हाई बीपी और शुगर वाले मरीजों को दी गई दवा की सलाह
जांच के दौरान लगभग 50 मरीजों में हाई बीपी और हाई शुगर की समस्या देखने को मिली। डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षा कारणों से इन मरीजों को पहले अपनी बीपी-शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा खाने का सुझाव दिया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि जैसे ही उनका बीपी और शुगर नॉर्मल स्तर पर आ जाएगा, अगले कैंप में उनका भी सुरक्षित मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर दिया जाएगा।

free cataract operation camp chandauli, anjani singh zila panchayat dhanapur, anand netralaya free eye camp, khadan dham chandauli health camp, free eye test in chandauli,

दीपावली से पहले जरूरतमंदों की आंखों में रोशनी लाने का प्रयास
आयोजक अंजनी सिंह ने कहा कि वे अपने जिले और क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते हैं। बिना किसी भेदभाव के गांव, गरीब, किसान और युवाओं की सेवा करना ही उनका सबसे बड़ा संकल्प है। उन्होंने कहा, "नर सेवा करके ही मैं नारायण की सेवा कर लेता हूँ।" उनका मुख्य प्रयास यही है कि इस दीपावली से पहले जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की आंखों में नई रोशनी पहुंचाई जा सके।

20 मरीज ऑपरेशन के लिए आनंद नेत्रालय मुग़लसराय भेजे गए
शिविर में शुरुआती जांच के बाद कलावती देवी, मुनियां देवी, लौंगी देवी, बदरून निशा, श्यामबिहारी, लालजी गुप्ता, खुर्रू बिंद, बीरबल, गया, छोटू और रामदास सहित कुल 20 मरीजों को मुफ़्त मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आनंद नेत्रालय मुग़लसराय भेजा गया। अंजनी सिंह ने डॉ. निशांत सिंह और आनंद नेत्रालय की पूरी टीम का धन्यवाद जताया। इस मौके पर विशाल, परमानन्द, राधे मौर्या, हरिचरण गोंड, राज सिंह, शैलेंद्र सिंह, राकेश सिंह, चिल्लू बिंद और चंद्रभूषण मौर्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*