सकलडीहा पुलिस ने सड़क छाप मजनू को भेजा जेल, खुलेआम करता था छेड़खानी
सकलडीहा कोतवाली की एंटी रोमियो टीम का एक्शन
महिलाओं व छात्राओं को देखकर करता था अश्लील हरकत
जेल भेजा गया गौरव सागर
चंदौली जिले में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज 5 के तहत थाना सकलडीहा कोतवाली की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत करने और अमर्यादित शब्दों का उपयोग करने वाले 1 शोहदे को गिरफ्तार करके कार्रवाई की गयी है।
जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पर नियुक्त एंटीरोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज दिनांक 19 दिसंबर 2024 को अभियुक्त गौरव सागर उर्फ लक्की पुत्र धीरेन्द्र निवासी को पकड़ा गया है।
ग्राम घरचित थाना सकलडीहा का रहने वाला सकलपुर घरचित नहर पुलिया के पास आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियो को देखकर अश्लील हरकत व अश्लील शब्दों का उपयोग करके छेड़खानी करने की कोशिश रहा था। इसके बाद उसको एंटीरोमियो टीम द्वारा हिरासत मे लिया गया।
पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मुकदमा अपराध संख्या 209/2024 धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक गुडिया यादव के साथ कांस्टबेल सौरभ पटेल और महिला कांस्टेबल रानी यादव शामिल थीं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*