जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गुरैनी घाट पर मछुआरे के जाल में फंसा विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

स्थानीय मछुआरे फेकू निषाद और उनके साथी रोज की तरह नदी में जाल डालकर मछली पकड़ने का कार्य कर रहे थे। लेकिन इस बार जाल खींचते समय उसे असामान्य रूप से भारी महसूस हुआ।
 

मछली के बजाय जाल में फंस गया विशालकाय अजगर

मछुआरों में काफी देर तक मची रही अफरा-तफरी

अजगर को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र स्थित गुरैनी घाट पर गुरुवार की शाम एक अप्रत्याशित घटना ने सभी को चौंका दिया। गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में मछली के बजाय एक विशालकाय अजगर फंस गया, जिससे घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में वन विभाग के लोगों ने उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। 

स्थानीय मछुआरे फेकू निषाद और उनके साथी रोज की तरह नदी में जाल डालकर मछली पकड़ने का कार्य कर रहे थे। लेकिन इस बार जाल खींचते समय उसे असामान्य रूप से भारी महसूस हुआ। जब उन्होंने काफी मशक्कत के बाद जाल को बाहर निकाला, तो उसमें एक बड़ा अजगर फंसा हुआ देखकर सभी दंग रह गए। यह दृश्य देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया, ताकि अजगर को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जा सके और किसी प्रकार की अनहोनी न हो। यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसा मामला सामने आया हो। कुछ दिन पहले अमादपुर गांव में भी मछुआरों के जाल में करीब 10 फीट लंबा अजगर फंस गया था, जिससे वहां भी लोगों में दहशत फैल गई थी।

इस तरह की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि नदी किनारे के क्षेत्रों में वन्यजीवों की उपस्थिति बढ़ रही है, जिससे सतर्कता बरतना आवश्यक हो गया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*