सम्राट अशोक क्लब ने दिए पुरस्कार, बच्चियों को शिक्षा के लिए किया गया पुरस्कृत
अहिकौरा में सम्राट अशोक क्लब की पहल
देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि
बालिकाओं को प्रोत्साहन के लिए दिया गया पुरस्कार
चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के अहिकौरा में सम्राट अशोक क्लब के तत्वाधान में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित कर बच्चियों को शिक्षित करने के लिए पुरस्कृत किया गया. जिससे बच्चियों को आगे बढाया जा सके। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई थी और विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन दिया और पीड़ित महिलाओं के लिए शरणगृह स्थापित किए थे। महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलने का काम किया था।
वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जेपी रावत ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज के वंचित वर्गों के महिलाओ के लिए देश में पहला महिला विद्यालय की स्थापना की और साथ ही शिक्षा के लिये बेटियों को आगे बढ़ाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने माता-पिता को जागरूक किया और मुस्लिम समाज की फ़ातिमा शेख और उस्मान शेख ने विद्यालय के लिए स्थान प्रदान किया। फ़ातिमा शेख को भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका माना जाता है। सावित्रीबाई फुले को समाज का काफी विरोध सहना पड़ा था। लोग उन पर कीचड़ और पत्थर फेंकते थे, लेकिन उन्होंने हर बाधा को सहन किया और देश कि प्रथम महिला शिक्षिका बनी थी और सामाजिक सुधारों में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाई। विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन दिया और पीड़ित महिलाओं के लिए शरणगृह स्थापित किए।
अस्पृश्यता के विरोध में अपने घर का कुआँ सभी के लिए खोला और समानता का संदेश देने के साथ ही बाल विवाह और सती प्रथा का विरोध,विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया। महिला अधिकार और संगठन विधवाओं का सिर मुंडवाने की प्रथा का विरोध किया था। आज के समय में उनकी जयंती मनाकर बेटियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
आये हुए सभी अतिथियों का कार्यक्रम संयोजक अमित मौर्य के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से श्रवण कुशवाहा, संतोष मौर्य, ओमप्रकाश गोड़, उदय मौर्य, गुलजार मौर्य, मनीष मौर्य, कैलाश मौर्य, राहुल मौर्य, विजय मौर्य, विकास मौर्य, चंदन मौर्य, रणविजय सिंह, सोनू शर्मा, बृजमोहन मौर्य, डॉ नरेंद्र मौर्य, इंदु मेहता, लौंगा देवी, ओमप्रकाश लक्ष्मी देवी,दीपा यादव,जानकी,बादामी प्रजापति,सरोज पासवान, प्रेमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*