जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

रक्षाबंधन पर ग्राम प्रधान ने दिव्यांग बहन से बंधवाया रक्षासूत्र

ग्राम प्रधान मिंटू ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी बहन सुंदरी से राखी बंधवाते आ रहे हैं और उनकी सभी जरूरतों को पूरा करना अपना कर्तव्य मानते हैं।
 

अपने गांव की विकलांग सुंदरी को मानते हैं बहन

भाई के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं प्रधानजी

प्रहलादपुर के प्रधान आशुतोष सिंह मिंटू

चंदौली जिले में सकलडीहा तहसील में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रहलादपुर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह मिंटू ने परंपरा निभाते हुए इस वर्ष भी गांव निवासी दिव्यांग बहन सुंदरी (पुत्री गुल्लू बिंद) से रक्षासूत्र बंधवाया। ग्राम प्रधान मिंटू ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी बहन सुंदरी से राखी बंधवाते आ रहे हैं और उनकी सभी जरूरतों को पूरा करना अपना कर्तव्य मानते हैं।

उन्होंने अब तक सुंदरी को दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, सहायक छड़ी, मोबाइल आदि सुविधाएं दिलाई हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि यह रिश्ता केवल भाई-बहन का नहीं बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का प्रतीक है।

गांव के लोग मानते हैं कि आशुतोष सिंह मिंटू अपनी कार्यशैली और मानवीय दृष्टिकोण के कारण बाकी प्रधानों से अलग पहचान रखते हैं। रक्षाबंधन के इस मौके पर उनका यह कदम सामाजिक सरोकार की मिसाल बन गया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*