जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मनरेगा के पेमेंट न होने से परेशान हैं ग्राम प्रधान, 29 जुलाई को ब्लाक मुख्यालय पर करेंगे तालाबंदी

चंदौली जिले के सकलडीहा विकास खण्ड कार्यालय पर बुधवार को प्रधान संघ ने अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में बीडीओ केके सिंह को ज्ञापन सौंपा।
 

प्रधान संघ के पदाधिकारीयों ने BDO को सौंपा ज्ञापन

भुगतान न होने पर तालाबंदी की चेतावनी

सकलडीहा विकास खण्ड कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

चंदौली जिले के सकलडीहा विकास खण्ड कार्यालय पर बुधवार को प्रधान संघ ने अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में बीडीओ केके सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि 25 जुलाई तक यदि रुके मनरेगा कार्य का भुगतान नही हुआ तो 29 जुलाई को ब्लाक मुख्यालय पर ताला बंद किया जाएगा। प्रधान संघ के इस निर्णय से ब्लाक प्रशासन में खलबली मची हुई है। 

इस दौरान प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जेपी चौहान ने कहा कि विगत दो साल से कराए गए मनरेगा कार्य का भुगतान कई गांवों का नहीं हुआ है। जबकि ब्लाक प्रशासन 60 और 40 के मानक पर कार्य कराया है। पैसा न मिलने से दुकानदार तगादा कर रहे है। सरकारी कार्य कराने के बाद भी हमलोगों को परेशान किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी अभी तक भुगतान नही किया गया। लिहाजा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पत्रक सौपा गया है। जिसमे 25 जुलाई तक अगर रुके हुए मनरेगा कार्यों का भुगतान नही हुआ तो 29 जुलाई को ब्लाक के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। 

इस मौके पर पत्रक सौंपने वालो में प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जेपी चौहान, नन्दलाल, अनिल चौहान, गुलाब मौर्या, अर्जुन मौर्या, बंटी पाण्डेय, अमित सिंह, मनीष कुमार आदि लोग सम्मलित रहे।

                                                                                                                                                                                                                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*