जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ग्राम रोजगार सेवकों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

 उन्होंने अपनी आठ सूत्रीय मांग का पत्रक खंड विकास अधिकारी प्रमोद गुप्ता को दिया। खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों का मांग पत्र ज़िले के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए भेज दिया जाएगा।
 

चहनिया ब्लॉक मुख्यालय परिसर में धरना

अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को घेरा

अपनी मांगों को लेकर धरने में पहुंची मंडल अध्यक्ष सावित्री सिंह

चंदौली जिले के चहनिया विकास खंड में  ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा बुधवार को ब्लाक मुख्यालय परिसर में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान रोजगार सेवक मंडल अध्यक्ष सावित्री सिंह ने कहा कि 4 अक्टूबर 2021 में डिफेंस एक्सपो वृंदावन लखनऊ के मैदान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों के सम्बन्ध में कि गयी घोषणाओं पर आदेश निर्गत कराये जाने चाहिए।

Gram rozgar sevaks protest

उनकी मांगों में निम्नांकित मांगे शामिल थीं...
1.जॉब चार्ट में कार्य जोड़ा जाय
2.सेवा समाप्ति उपायुक्त मनरेगा की ही सहमति से हो
 3.एचआर पालिसी लागू किया जाय और मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान की तरह वेतनमान मानदेय बढ़ोतरी की जाय
4. ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत का कोटा रोजगार सेवकों के लिए आरक्षित किया जाय, 5. ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ साथ रिक्त ग्राम पंचायतों में काम लिया जाय एवं मनरेगा की यूजर आईडी पासवर्ड सिर्फ रोजगार सेवकों को ही दिया जाय
6. कोविड के अतिरिक्त अकास्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा समायोजित किया जाय
7.  ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के यूएएन खाते में भेजी जाय
8.  ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा व पदनाम ग्राम विकास सहायक करने के साथ ही पूर्व वित्तीय वर्षों का बकाया मानदेय दिलाया जाय।

 उन्होंने अपनी आठ सूत्रीय मांग का पत्रक खंड विकास अधिकारी प्रमोद गुप्ता को दिया। खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों का मांग पत्र ज़िले के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए भेज दिया जाएगा।

इस दौरान रामअवतार चौहान, पवन शर्मा, रविशंकर प्रसाद, सतीश चौहान, सुरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, रीमा सिंह, आरती देवी, पूनम, रूपा, सुनीता, मधुलिका, ममता,रेनु, गुप्तनाथ, बलिराम पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। संचालन रामअवतार चौहान ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*