साढ़े 7 करोड़ के काम का हिसाब मांगने पहुंचे मनोज सिंह, विधायक के दौरे के बाद किया ऐलान
चंदौली के गुरैनी पंप कैनाल को बचाने के नाम पर करोड़ों की धांधली का मामला सामने आया है। नेता मनोज सिंह ने घटिया निर्माण का वीडियो जारी कर प्रशासन को एक हफ्ते की चेतावनी दी है, वरना होगा बड़ा आंदोलन।
साढ़े 7 करोड़ खर्च, फिर भी टूटा कैनाल
पत्थर की जगह बोरों में भरी मिट्टी का खेल
गंगा बालू से हो रहा घटिया निर्माण कार्य
मनोज सिंह ने डीएम और कप्तान को दी चेतावनी
एक हफ्ते में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की हुंकार
चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा की गुरैनी पंप कैनाल को गंगा के कटान से बचाने के लिए सरकारी खजाने से करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। स्थानीय नेता मनोज सिंह ने मौके पर पहुँचकर इस पूरे काम की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाने के बाद भी कैनाल की हालत जर्जर है।
इसलिए मनोज सिंह ने चंदौली के डीएम और कप्तान को ललकारा
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) June 8, 2026
साढ़े 7 करोड़ खर्च, फिर भी टूटा कैनाल
पत्थर की जगह बोरों में भरी मिट्टी का खेल
गंगा बालू से हो रहा घटिया निर्माण कार्य@dmchandauli @chandaulipolice @adgzonevaranasi @cdochandauliup @MExmla @SushilSingh_BJP pic.twitter.com/PG8F54LHh3
पत्थर गायब, बोरों में भरी जा रही मिट्टी
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि जहाँ मज़बूत पत्थर और सीमेंट का काम होना चाहिए था, वहाँ बोरों में मिट्टी भरकर रखी जा रही है। मनोज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब भारी पत्थर कटान में नहीं टिक पाए, तो इन मिट्टी भरे बोरों की क्या औकात है। पैर रखते ही ये बोरे फट रहे हैं, जो काम की क्वालिटी को साफ़ बयां करते हैं।
गंगा की बालू और भ्रष्टाचार का 'शिष्टाचार'
मनोज सिंह ने दिखाया कि निर्माण में सफेद गंगा बालू का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि काम के लिए लाल बालू का केवल थोड़ा सा सैंपल रखा गया है। कैनाल की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं और काम पूरा होने से पहले ही हिस्सा गिर रहा है। उन्होंने इसे खुला भ्रष्टाचार बताते हुए अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल उठाए हैं।
जमनियां चक्का बांध से की गई तुलना
काम की घटिया क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए मनोज सिंह ने जमनियां चक्का बांध का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि वह बांध 10 सालों से वैसे ही टिका है क्योंकि वहां पत्थर और सीमेंट का सही इस्तेमाल हुआ था। लेकिन गुरैनी कैनाल में सीमेंट का नामोनिशान नहीं है और सिर्फ़ गंगा बालू से लीपापोती की गई है।
प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
इस लूट के खिलाफ मनोज सिंह ने डीएम और कप्तान को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर जिम्मेदारों पर केस नहीं हुआ और जांच नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। मनोज सिंह ने साफ़ किया कि वे खुद कैनाल पर धरने पर बैठेंगे और जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








