जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कंदवा में मौनी बाबा आश्रम पर होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

महंत अरुण पाण्डेय महाराज ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि 'गुरु' का अर्थ होता है वह व्यक्ति जो शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए।
 

ककरैत घाट स्थित ग्राम करौती में कार्यक्रम का आयोजन

हरिकिर्तन, मानस पाठ और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति होगी

हवन-पूजन और भव्य भंडारे के साथ होगा समापन

चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र के ककरैत घाट स्थित ग्राम करौती में स्थित मौनी बाबा भगवान के आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आश्रम के महंत अरुण पाण्डेय महाराज ने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश और बिहार से आए कलाकारों द्वारा हरिकिर्तन, मानस पाठ और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन विधिवत हवन-पूजन और भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें यूपी और बिहार के सभी श्रद्धालु और जनपदवासी सादर आमंत्रित हैं।

महंत अरुण पाण्डेय महाराज ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि 'गुरु' का अर्थ होता है वह व्यक्ति जो शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए। सनातन धर्मावलंबियों को गुरु दीक्षा अवश्य लेनी चाहिए। जिनके पास गुरु नहीं हैं, वे ईश्वर को ही गुरु मानकर गुरु पूर्णिमा के दिन उनका दर्शन और पूजन करें।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी के सर्वश्रेष्ठ देव गुरुदेव ही होते हैं, जो हमारे सुख-दुख में बराबर मार्गदर्शन करते हैं। इतिहास साक्षी है कि बिना गुरु के कोई भी जीव भवसागर पार नहीं कर सकता। गुरु के प्रसाद से ही जीवन धन्य और सफल हो जाता है।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन और आश्रम प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*