जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 ग्रामीणों की जांच, मुफ्त दवाएं वितरित

डॉ. खान ने पोषण, एनीमिया और फाइलेरिया से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को कैंसर की रोकथाम और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया।
 

ग्राम पंचायत फुल्ली में अमर ज्योति संस्था का आयोजन

150 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

डॉ. दरखंशा खान ने दी पोषण और एनीमिया की जानकारी

जरूरतमंद मरीजों को मिली निःशुल्क दवाएं

चंदौली जिले के सकलडीहा विकासखंड के ग्राम पंचायत फुल्ली में अमर ज्योति संस्था की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ पहुंचाना था।

शिविर में सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एलएमओ डॉ. दरखंशा खान और डेंटल एमओ डॉ. डी.के. सिंह ने ग्रामीणों की जांच की और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. खान ने पोषण, एनीमिया और फाइलेरिया से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को कैंसर की रोकथाम और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया।

Health Camp

शिविर में आए सभी 150 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिन मरीजों को दवा की आवश्यकता थी, उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को नियमित जांच कराने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने सभी उपस्थित डॉक्टरों, सहयोगियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक प्रेम चंद भी मौजूद रहे।

शिविर को सफल बनाने में एनम अनीषा, आशा कार्यकर्ता तारा व कामिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया यादव, अनिता देवी, संभा, चिंतामड़ी तथा सुपरवाइजर आकाश मौर्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने शिविर को उपयोगी और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*