जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सामूहिक विवाह में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, धानापुर में 41 जोड़ों का विवाह

सामूहिक विवाह समारोह में सांप्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में हिंदू दुल्हनों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ और मुस्लिम दुल्हनों का निकाह कुरान की आयतों के साथ संपन्न हुआ।
 

वैदिक मंत्रों और कुरान की आयतों के साथ संपन्न हुआ विवाह

प्रत्येक जोड़े को 51,000 रुपये की मिली सहायता राशि

विधायक सुशील सिंह ने की सामाजिक एकता की प्रशंसा

 

चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सांप्रदायिक एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में हिंदू दुल्हनों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ और मुस्लिम दुल्हनों का निकाह कुरान की आयतों के साथ संपन्न हुआ।


आपको बता दें कि मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार लोगों के भौतिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारिवारिक विकास की भी जिम्मेदारी निभा रही है।

बताते चलें कि खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने प्रत्येक जोड़े को 51,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की है, जो पहले 35,000 रुपये थी। कुल 43 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से दो जोड़ों की अनुपस्थिति के कारण 41 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। प्रशासन ने इस बार एक नई पहल करते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों को मैरिज सर्टिफिकेट भी प्रदान किया।

इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, छोटे राजन, रामजी प्रधान, गोपाल बिंद, सुरेश मौर्य, दिनेश सिंह, आशुतोष सिंह मिंटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन समाज में सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव का उदाहरण बनकर सामने आया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*